पाठ 3 जंगल की सैर (कक्षा 1)

पाठ का विवरण
जंगल की सैर
3
Y6R1Y1

नीचे 👇जानकारी से संबंधित चित्र देखें।

path3_jangle_ki_sair_class1_bhasha_bharti.jpg
शिक्षण संकेत :
जंगल तथा जंगली जानवरों के बारे में बातचीत करें।
जानवरों के एक या दो चित्र रंग भरने को दिये जाएँ।

5
2
9

मौखिक अभ्यास एवं प्रश्नोत्तरी

शब्दार्थ
सैर = घूमना-फिरना
जंगल = वन, कानन
जानवर = पशु
संकेत = इशारा

मौखिक अभ्यास प्रश्न
प्रश्न - 1. चित्र में कौन-सा सबसे बड़ा जानवर दिखाई दे रहा है?
उत्तर :– चित्र में हाथी सबसे बड़ा जानवर दिखाई दे रहा है।

प्रश्न - 2. चित्र में सफेद रंग का कौन-सा जानवर है?
उत्तर :– चित्र में सफेद रंग का खरगोश है।

मौखिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न - 1. इनमें से कौन-सा जानवर जंगल में रहता है?
(A) हाथी
(B) कुत्ता
(C) बिल्ली
(D) बकरी
उत्तर : (A) हाथी

प्रश्न - 2. 'कानन' शब्द का पर्यायवाची क्या है?
(A) शहर
(B) गांव
(C) जंगल
(D) बगीचा
उत्तर : (C) जंगल

मौखिक रिक्त स्थान पूर्ति
प्रश्न - 1. हाथी की एक लंबी सूंड होती है।
प्रश्न - 2. भालू का रंग काला है।
प्रश्न - 3. खरगोश को गाजर खाना बहुत पसंद है।

मौखिक सत्य - असत्य कथन
1. हाथी एक पालतू और जंगली दोनों प्रकार का जानवर हो सकता है। (सत्य)
2. खरगोश बहुत धीरे दौड़ता है। (असत्य)
3. जंगल हमारे पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं। (सत्य)

सही जोड़ी मिलाइए

स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
हाथी विशालकाय
खरगोश सफेद
भालू काला

मौखिक वाक्यों में उत्तर वाले प्रश्न
प्रश्न - 1. जंगल की सैर करने पर हमें क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर :– जंगल की सैर करने से हमें विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों, पेड़-पौधों और प्रकृति के करीब जाने का अवसर मिलता है, जिससे हमारा ज्ञान बढ़ता है।

प्रश्न - 02. चित्र में दिख रहे जानवरों की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर :– चित्र में हाथी, भालू और खरगोश दिखाई दे रहे हैं। हाथी सबसे विशालकाय है जिसके बड़े कान और दांत हैं। भालू घने बालों वाला जंगली जानवर है। खरगोश छोटा, सफेद और फुर्तीला जानवर है जो घास के पास बैठा है।