राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक / राशिके / मीडिया-एसएमसी /2025/2654 भोपाल, दिनांक- 18/08/2025 के अनुसार शाला प्रबंधन समिति के गठन से पूर्व निम्न जानकारियां संस्था प्रमुख / वरिष्ठतम प्रभारी शिक्षक को तैयार करना आवश्यक है।

1. संलग्न प्रपत्र 'अ' के अनुसार वर्ग वार नामांकन की जानकारी—

नीचे प्रपत्र का आप देख सकते हैं इस प्रपत्र में दी गई जानकारी के अनुसार SMC गठन से पूर्व इसे भरकर तैयार किया जाना अपेक्षित है।

नीचे 👇जानकारी से संबंधित चित्र का अवलोकन करें।

smc_gathan_purv_taiyar_kiya_jane_wala_prapatra.jpg

उक्त प्रपत्र के अनुसार प्राथमिक शालाएं कक्षा 1 से 5, माध्यमिक शालाएं कक्षा 6 से 8, एवं EPES कक्षा 1 से 8 में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज करते हुए पत्र में निर्धारित अनुपात अनुसार शाला प्रबंधन समिति के निर्वाचित होने वाले सदस्यों का विवरण, महिला एवं पुरुष की जानकारी के साथ कितने सदस्य वंचित कमजोर एवं अन्य वर्ग से संबंधित होंगे उनकी जानकारी भरकर तैयार रखना होगा।

2. स्थानीय निकाय के माननीय महापौर, अध्यक्ष, सरपंच को अनुरोध पत्र भेजना—

प्राथमिक/माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय निकाय के माननीय महापौर / अध्यक्ष / सरपंच महोदय से शाला प्रबंधन समिति में किसी दूसरे वार्ड की एक महिला पार्षद/पंच महोदया के नामांकन हेतु संदर्भित पत्र के परिशिष्ट 05 अनुसार प्रारुप पर दिनांक 20/08/2025 तक अनुरोध पत्र भेजा जावेगा।
परिशिष्ट 5 की जानकारी नीचे दी गई है।

नीचे 👇जानकारी से संबंधित चित्र का अवलोकन करें।

smc_gathan_hetu_sarpanch_ko_mahila_panch_ke_chunav_hetu.jpg

3. अभिभावकों को शाला प्रबंधन समिति के निर्वाचन की बैठक की सूचना देना—

निर्धारित तिथि 29 अगस्त 2025 को शाला प्रबंधन समिति के निर्वाचन से संबंधित सूचना समस्त अभिभावकों को परिशिष्ट 2 के अनुसार देना होगा। परिशिष्ट 2 का प्रपत्र नीचे देखें।

नीचे 👇जानकारी से संबंधित चित्र का अवलोकन करें।

smc_nirvachan_hetu_baithak_ki_suchna_prapatra.jpg

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें और पूरे पत्र को डाउनलोड करें।

नीचे 👇जानकारी से संबंधित साइट / लेख विजिट कर पढ़ें।

शाला प्रबंधन समिति के गठन की जानकारी एवं राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र को डाउनलोड करें।

नीचे 👇जानकारी से संबंधित साइट / लेख विजिट कर पढ़ें।

एसएमसी गठन में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग की जानकारी।