शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समिति का गठन

महत्वपूर्ण प्रश्न (मुख्य बिन्दु)

1. SMC का गठन किन नियमों के तहत होता है?
उत्तर ― निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत, राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2011 के अनुसार SMC का गठन होता है।

2. वर्तमान में smc गठन कितने और कौन-कौन से सत्रों के लिए होगा होगा?
उत्तर ― वर्तमान में smc गठन दो सत्रों 2025-26 एवं 2026-27 होगा।

3. SMC गठन किस तिथि को निर्धारित किया गया है?
उत्तर ― SMC गठन 29/08/2025 को निर्धारित किया गया है?

4. SMC गठन के लिए निर्धारित समय क्या रखा गया है?
उत्तर― SMC गठन के लिए 10:00 a.m से 3:00 p.m तक रखा गया है?

5. शाला प्रबंधन समिति की संरचना एवं समिति के सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया का आधार क्या है?
उत्तर ― राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश क्रमांक/राशिके/मीडिया-एसएमसी /2025/4654 भोपाल, दिनांक- 18/08/2025 में दिए गए परिशिष्ट 1 के अनुसार होगा।

6. शाला प्रबंधन समिति में सदस्यों की संख्या कुल कितनी होगी?
उत्तर― 18

7. विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के पालकों या अभिभावकों में से कितने सदस्य एस.एम.सी में होंगे?
उत्तर― कुल सदस्यों का तीन चौथाई अर्थात कुल 14 सदस्य होंगे।

8. एसएमसी का सचिव कौन होगा?
उत्तर ― विद्यालय का प्रधान शिक्षक या वरिष्ठतम शिक्षक।

9. शाला प्रबंधन समिति में कितने सदस्य स्थानीय प्राधिकारी के निर्वाचित प्रतिनिधि होंगे?
उत्तर― दो

10. SMC के कुल सदस्यों में से महिलाएं कितने प्रतिशत होंगी?
उत्तर ― 50%

11. एसएमसी समिति में पदेन सचिव के अलावा कितने और कौन से पदाधिकारी का चयन होगा?
उत्तर― एसएमसी समिति में पदेन सचिव के अलावा एक अध्यक्ष एवं एक उपाध्यक्ष का चयन होगा।

12. समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव कैसे होगा?
उत्तर ― समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव समिति के निर्वाचित पालकों या अभिभावकों के द्वारा किया जाएगा।

13. अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष में लिंगानुपात क्या है?
उत्तर ― अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष में एक महिला का होना अनिवार्य है। यदि महिला अध्यक्ष नहीं है तो उपाध्यक्ष होना अनिवार्य होगा।

14. एसएमसी के गठन में कौन-कौन से वर्ग को समिति में निर्वाचित होकर प्रतिनिधित्व का अवसर दिया गया है?
उत्तर ― वंचित समूह और कमजोर वर्ग।

15. एसएमसी गठन से संबंधित निर्धारित प्रपत्रों को भरना एवं वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करने की जिम्मेदारी किसकी होगी?
उत्तर ― विद्यालय के संस्था प्रमुख जो की एसएमसी के पदेन सचिव होते हैं इन्हीं की जवाबदारी होगी। संस्था प्रमुख अपने शिक्षक स्टाफ का भी सहयोग ले सकते हैं।

नीचे 👇जानकारी से संबंधित पीडीएफ देखें एवं डाउनलोड करें।

File: शाला प्रबंधन समिति (SMC) का गठन 2025 विस्तृत दिशानिर्देश.pdf

उक्त पीडीएफ को डाउनलोड करें।