मुख्य बिन्दु
1. प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस (NSD)मनाया जाता है
2. स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ 2019 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, था।
3.z 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस को फिटनेस गतिविधियों की श्रृंखला के साथ मनाया जाएगा।
राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि संदर्भ पत्र भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) नई दिल्ली का पत्र दिनांक 11-08-2025 के अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस (NSD) प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती है।
यह दिन भारत की समृद्ध खेल विरासत और हमारे खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उत्सव है. जिन्होंने वैश्चिक मंच पर देश को गर्वान्वित किया है।
फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ 2019 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, था, जिसका उद्देश्य पूरे देश में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना है।
इस वर्ष का राष्ट्रीय खेल दिवस ओलंपिक भावना तथा उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे मूल्यों को समर्पित है। इस परिप्रेक्ष्य में समस्त विद्यालयों में 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस को फिटनेस गतिविधियों की श्रृंखला के साथ सनाया जाना है।
इस वर्ष की थीम है― "हम स्वस्थ, समावेशी और सक्रिय भारत का निर्माण करें।"
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समस्त विद्यालयों में 29 से 31 अगस्त 2025 तक निम्नानुसार गतिविधियों का आयोजन किया जाना है―
इस अवधि के मनोरंजक गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
1. राष्ट्रीय खेल दिवस में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।
2. छात्रों और स्थानीय समुदाय को प्रेरित करने के लिए भूतपूर्व चैंपियन खिलाडियों को आमंत्रित करने को कहा गया है।
3. 31 अगस्त 2025 को विशेष संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस उत्सों समारोह का समापन करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों को फिटनेस को बढावा देने, मोटापे को रोकने हेतु जागरुक किया जायेगा।
अधिक जानकारी एवं विद्यालय गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र क्र./रा.शि.के. पा.पु/ 1837 भोपाल दिनांक 22/08/2025 के अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस 2025-26 के आयोजन का अवलोकन करें।
पब्लिक 💬 टिप्पणियाँ (Comments) (2)
अपनी टिप्पणी (Comment) दें। 👇