राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26

विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा)

कक्षा- 5       समय-2 ½ घण्टे       पूर्णांक-60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)

निर्देश- सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1. शिवाजी का निधन कब हुआ?
(A) सन् 1627
(B) सन् 1680
(C) सन् 1725
(D) सन् 1665
उत्तर : (B) सन् 1680

प्रश्न - 2. शिवाजी की माँ का क्या नाम था?
(A) कौशल्या
(B) जानकी
(C) जीजाबाई
(D) मीरा
उत्तर : (C) जीजाबाई

प्रश्न - 3. 'विद्या धन उद्यम बिना' पंक्ति के आधार पर विद्या धन कैसे प्राप्त होता है?
(A) तप करने से
(B) प्रार्थना करने से
(C) आलस करने से
(D) मेहनत करने से
उत्तर : (D) मेहनत करने से

प्रश्न - 4. झाँसी के बाद आजाद ने अपने छिपने का ठिकाना कहाँ बनाया था?
(A) इलाहाबाद के निकट
(B) ओरछा के निकट
(C) वाराणसी के निकट
(D) झाबुआ के निकट
उत्तर : (B) ओरछा के निकट

प्रश्न - 5. वारं-वारं स्नानं करोति -
(A) मत्स्यः
(B) वानरः
(C) काकः
(D) हंसः
उत्तर : (C) काकः


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश- नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 6. लंका के दूत के आने पर बीरबल ने फौरन ताली बजाई।
प्रश्न - 7. जापान की यात्रा राम तीर्थ कर रहे थे।
प्रश्न - 8. करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
प्रश्न - 9. काकोरी कांड के बाद कई प्रमुख क्रांतिकारी पकड़े गए।
प्रश्न - 10. पन्ना के पुत्र का नाम चन्दन था।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11. यदि रम्मो और कल्लो आपकी कक्षा में होती तो आप उनके साथ कैसा व्यवहार करते?
उत्तर :– यदि रम्मो और कल्लो मेरी कक्षा में होतीं, तो मैं उनके साथ मित्रतापूर्ण और समानता का व्यवहार करता तथा पढ़ाई में उनकी मदद करता।

प्रश्न - 12. 'सिल' शब्द का हिंदी मानक रूप क्या है?
उत्तर :– 'सिल' शब्द का हिंदी मानक रूप 'शिला' या 'पत्थर' होता है।

प्रश्न - 13. हमारे राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा क्यों कहते हैं?
उत्तर :– हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग (केसरिया, सफेद और हरा) होते हैं, इसलिए इसे तिरंगा कहते हैं।

प्रश्न - 14. 'सच्चा' शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर :– 'सच्चा' शब्द का विलोम शब्द 'झूठा' होता है।

प्रश्न - 15. नीचे दिए गए विशेषण शब्दों को भाववाचक संज्ञा में बदलिए - (1) अच्छा - (2) चतुर -
उत्तर :– (1) अच्छा - अच्छाई (2) चतुर - चतुराई।

प्रश्न - 16. 'रश्मि आम खाती है।' वाक्य में क्रिया का कौन-सा प्रकार है?
उत्तर :– इस वाक्य में 'सकर्मक क्रिया' है, क्योंकि यहाँ 'आम' कर्म मौजूद है।


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 17. पुष्प वनमाली से क्या कह रहा है?
उत्तर :– पुष्प वनमाली से कह रहा है कि मुझे तोड़कर उस पथ पर फेंक देना, जिस मार्ग से मातृभूमि पर शीश चढ़ाने के लिए अनेक वीर योद्धा गुजरते हों। वह देवों के सिर पर चढ़कर गर्व करना नहीं चाहता।

प्रश्न - 18. हमें आत्मसुख कब मिलता है?
उत्तर :– जब हम दूसरों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं, किसी की मदद करते हैं और नेक काम करते हैं, तब हमें वास्तविक आत्मसुख का अनुभव होता है। सत्य के मार्ग पर चलने से भी मन को सुख मिलता है।

प्रश्न - 19. विजयादशमी क्यों मनाई जाती है?
उत्तर :– विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था और माँ दुर्गा ने महिषासुर का मर्दन किया था।

प्रश्न - 20. शिवाजी में देश प्रेम की भावना कैसे जागी?
उत्तर :– शिवाजी में देश प्रेम की भावना उनकी माता जीजाबाई द्वारा सुनाई गई वीरता की कहानियों, रामायण और महाभारत के प्रसंगों तथा उनके गुरु कोंडदेव के मार्गदर्शन से जागी।

प्रश्न - 21. नीचे दिए गए अपठित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए:
समय का सबसे कहना है, जीवन चलते रहना है।
इसको मत बर्बाद करो, सदा काम की बात करो।
फूल सदा मुस्काते हैं, हमको यह समझाते हैं।
जीवन हँसते रहना है, सुख-दुख को भी सहना है।
कर्म ही जिसकी प्रीत है, सत्य से जिसको प्रीत है।
अंत में उसकी जीत है, समय भी उसका मीत है।
(1) जीवन में हमेशा खुश रहने की बात कौन सिखलाता है?
(2) समय किसका मित्र है?
(3) 'वक्त' का पर्यायवाची शब्द पद्यांश में से ढूंढकर लिखो।
उत्तर :–
(1) फूल हमें हमेशा खुश रहने और मुस्काने की बात सिखाते हैं।
(2) जिसकी प्रीत कर्म और सत्य से है, समय उसका मित्र (मीत) है।
(3) पद्यांश में 'वक्त' का पर्यायवाची शब्द 'समय' दिया गया है।

प्रश्न - 22. निम्नलिखित वाक्यों में पथिक, खेत और पेड़ शब्दों को बहुवचन में बदलकर पुनः वाक्य लिखिए।
1. पथिक को भोजन दो।
2. महेश खेत में पानी देता है।
3. पेड़ की छाया शीतल होती है।
उत्तर :–
1. पथिकों को भोजन दो।
2. महेश खेतों में पानी देता है।
3. पेड़ों की छाया शीतल होती है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 23. हमें अपने बुजुर्गों की सेवा क्यों करनी चाहिए?
उत्तर :– बुजुर्ग हमारे परिवार की नींव और अनुभवों के भंडार होते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन हमारी सुख-सुविधाओं और परवरिश में लगा दिया होता है। उनकी सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। सेवा करने से हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और हमारे संस्कारों में वृद्धि होती है। बुजुर्गों के सानिध्य में हमें जीवन की सही सीख मिलती है। उनकी देखभाल करने से घर में शांति और सुख का वातावरण बना रहता है।

प्रश्न - 24. 'नीति के दोहे' पाठ के कोई भी 2 दोहे लिखिए।
उत्तर :–
1. बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।।

2. करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात ते, सिल पर परत निसान।।

प्रश्न - 25. अपने कक्षा अध्यापक को अवकाश हेतु तीन दिवस का प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर :–
सेवा में,
श्रीमान कक्षा अध्यापक महोदय,
शासकीय प्राथमिक शाला, म.प्र.

विषय: तीन दिवस के अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मुझे कल रात से अचानक तेज बुखार आ गया है। डॉक्टर ने मुझे तीन दिन तक विश्राम करने की सलाह दी है। इस कारण मैं दिनांक __ से __ तक शाला में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ।

अतः प्रार्थना है कि मुझे तीन दिवस का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।

आपका आज्ञाकारी छात्र/छात्रा,
नाम: __________
कक्षा: 5

प्रश्न - 26. किसी एक विषय पर 5 वाक्य लिखिए- (1) मेरा विद्यालय (2) गाय (3) दीपावली
उत्तर :–
(1) मेरा विद्यालय
1. मेरे विद्यालय का नाम शासकीय प्राथमिक विद्यालय है।
2. मेरे विद्यालय का भवन बहुत बड़ा, सुंदर और हवादार है।
3. यहाँ एक बड़ा खेल का मैदान और एक सुंदर बगीचा भी है।
4. हमारे स्कूल के सभी शिक्षक हमें बहुत प्यार से पढ़ाते हैं।
5. मुझे मेरा विद्यालय बहुत प्रिय है और मैं रोज स्कूल जाता हूँ।

(2) गाय
1. गाय एक पालतू पशु है, जिसे हिंदू धर्म में माता माना जाता है।
2. गाय हमें बहुत ही पौष्टिक और मीठा दूध देती है।
3. इसके दूध से दही, घी, मक्खन और अनेक मिठाइयाँ बनाई जाती हैं।
4. गाय के स्वभाव बहुत ही शांत और सीधा होता है।
5. हमें गाय की सेवा और रक्षा करनी चाहिए।

(3) दीपावली
1. दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा और प्रमुख त्यौहार है।
2. यह त्यौहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है।
3. इस दिन लोग अपने घरों को दीपों, मोमबत्तियों और रंगोली से सजाते हैं।
4. रात के समय भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
5. दीपावली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।