पाठ 2 गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर

7 (सात) मई सन् 1861 को बंगाल के कलकत्ता (कोलकाता) नगर में एक प्रतिष्ठित परिवार में एक बालक ने जन्म लिया। ठाकुर देवेन्द्रनाथ के इस बालक का नाम रवीन्द्रनाथ रखा गया। बचपन में उन्हें सभी 'रवि' कहकर बुलाते थे। रवि ने शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक संस्कार भी प्राप्त किए और गुरुजी से रामायण तथा महाभारत की कथाएँ सुनीं।

रवीन्द्र को प्रकृति से बहुत प्यार था। वे अक्सर बाग-बगीचों में घूमते रहते थे। प्रकृति प्रेम के कारण वे कविताएँ लिखने लगे। रवि ने मात्र 7 वर्ष की आयु में अपनी पहली कविता लिखी। रवीन्द्र गाते भी बहुत अच्छा थे, इसलिए घर वाले उन्हें 'कोकिल कण्ठी' कहते थे। उनकी रुचि चित्रकला, नाटक और संगीत में भी थी।

एक बार उनके पिताजी उन्हें बोलपुर में 'शान्ति निकेतन' ले गए। शान्ति निकेतन की प्राकृतिक सुंदरता ने रवि को बहुत प्रभावित किया। बड़े होने पर वे उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैण्ड गए, पर वहाँ से जल्दी लौट आए। उन्होंने सन् 1901 में शान्ति निकेतन में एक विद्यालय खोला, जहाँ बच्चे स्वतंत्र और प्राकृतिक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने लगे।

महात्मा गांधी उन्हें 'गुरुदेव' कहते थे और इसी नाम से वे प्रसिद्ध हो गए। सन् 1905 में जब अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन करना चाहा, तब गुरुदेव ने इसका कड़ा विरोध किया। सन् 1912 में उनकी पुस्तक 'गीतांजलि' पर उन्हें नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वे नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई थे। इंग्लैण्ड के सम्राट ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी, जिसे उन्होंने सन् 1919 के जलियाँवाला काण्ड से दुखी होकर लौटा दिया।

60 वर्ष की आयु में उन्होंने चित्र बनाना शुरू किया। 7 अगस्त 1941 को गुरुदेव का निधन हो गया। उनके द्वारा लिखे गए गीत 'जन-गण-मन' को 24 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।


संदर्भित जानकारी :

  • शान्ति निकेतन : यह पश्चिम बंगाल में बोलपुर नामक स्थान पर महर्षि देवेन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा स्थापित एक आश्रम है, जहाँ रवीन्द्रनाथ ने विद्यालय और विश्व भारती संस्था की स्थापना की।
  • नोबेल पुरस्कार : यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।
  • जलियाँवाला काण्ड : सन् 1919 में अमृतसर में अंग्रेजों द्वारा निर्दोष लोगों पर गोलियाँ चलाई गईं, जिससे सैकड़ों लोग मारे गए।
  • रवीन्द्र संगीत : गुरुदेव द्वारा स्वयं रचित गीतों की धुन को रवीन्द्र संगीत कहा जाता है।

अभ्यास (पाठ्यपुस्तक के अनुसार)

शब्दार्थ

  • प्रतिष्ठित - सम्मानित
  • संस्कार - श्रेष्ठ गुण
  • कोकिल कण्ठी - जिसकी आवाज़ कोयल जैसी मीठी हो
  • निर्दोष - जिसका कोई दोष न हो
  • संगीतज्ञ - संगीत जानने वाला

बोध प्रश्न

प्रश्न - 01. रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ था
(A) दिल्ली
(B) कोलकाता (कलकत्ता)
(C) कानपुर
(D) इलाहाबाद
उत्तर : (B) कोलकाता (कलकत्ता)

प्रश्न - 02. बालक रवि ने अपनी पहली कविता किस उम्र में लिखी थी?
(A) 7 वर्ष
(B) 15 वर्ष
(C) 10 वर्ष
(D) 12 वर्ष
उत्तर : (A) 7 वर्ष

प्रश्न - 03. रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने अपना विद्यालय किस स्थान पर खोला था?
(A) श्रीकान्त निकेतन में
(B) परमार्थ निकेतन में
(C) शान्ति निकेतन में
(D) प्रशान्त निकेतन में
उत्तर : (C) शान्ति निकेतन में

प्रश्न - 04. रवीन्द्रनाथ ठाकुर को 'गुरुदेव' का सम्बोधन सबसे पहले किसने दिया था?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(C) महात्मा गांधी
(D) सुभाष चन्द्र बोस
उत्तर : (C) महात्मा गांधी

रिक्त स्थान की पूर्ति

प्रश्न - 05. रवीन्द्रनाथ को गीतांजलि पुस्तक पर नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

प्रश्न - 06. रवीन्द्रनाथ को प्रकृति से बहुत प्यार था।

प्रश्न - 07. रवीन्द्रनाथ को सभी सम्मानपूर्वक गुरुदेव कहकर पुकारते थे।

प्रश्न - 08. गुरुदेव ने रवीन्द्र संगीत की रचना की।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न - 09. रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर :– रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई सन् 1861 को बंगाल के कोलकाता नगर में हुआ था।

प्रश्न - 10. रवीन्द्र को 'कोकिल कण्ठी' क्यों कहते थे?
उत्तर :– रवीन्द्र बहुत अच्छा गाते थे और उनका गला कोयल की तरह सुरीला था, इसलिए उन्हें 'कोकिल कण्ठी' कहते थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न - 11. देवेन्द्रनाथ अपने बेटे को कहाँ ले गए?
उत्तर :– देवेन्द्रनाथ अपने बेटे को बोलपुर के शान्ति निकेतन नामक स्थान पर ले गए।

प्रश्न - 12. शान्ति निकेतन विद्यालय की क्या विशेषता थी?
उत्तर :– शान्ति निकेतन विद्यालय में बच्चे स्वतंत्रतापूर्वक प्राकृतिक वातावरण में ज्ञान प्राप्त करते थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न - 13. गुरुदेव का कौन-सा गीत 'राष्ट्रगान' बना?
उत्तर :– गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित गीत 'जन-गण-मन' को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।

भाषा अध्ययन (शुद्ध वाक्य)

  1. गीतांजलि पर उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
  2. बचपन में सभी रवीन्द्रनाथ को रवि कहकर बुलाते थे।
  3. उन्होंने शान्ति निकेतन में एक विद्यालय खोला।
  4. उन्होंने साठ वर्ष की आयु में चित्र बनाना शुरू किया।

विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न - 14. नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई कौन थे?
(A) महात्मा गांधी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(D) सुभाष चन्द्र बोस
उत्तर : (C) रवीन्द्रनाथ ठाकुर

प्रश्न - 15. रवीन्द्रनाथ उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैण्ड गए थे।

प्रश्न - 16. अंग्रेजों ने सन् 1905 में बंगाल प्रान्त को दो भागों में बाँटना चाहा।

प्रश्न - 17. रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन कब हुआ?
उत्तर :– 7 अगस्त 1941


प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष प्रश्न

प्रश्न - 18. जलियाँवाला काण्ड किस वर्ष हुआ था?
(A) 1901
(B) 1919
(C) 1912
(D) 1905
उत्तर : (B) 1919

प्रश्न - 19. संविधान सभा ने 'जन-गण-मन' को 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया।

20. रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने 'सर' की उपाधि जलियाँवाला काण्ड के विरोध में लौटाई। (सत्य)
21. महात्मा गांधी को 'गुरुदेव' रवीन्द्रनाथ ठाकुर कहते थे। (असत्य - गांधी जी उन्हें कहते थे)
22. रवीन्द्र संगीत की धुन गुरुदेव ने स्वयं बनाई थी। (सत्य)

सही जोड़ी बनाइये

स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
गीतांजलिनोबेल पुरस्कार
बोलपुरशान्ति निकेतन
जन-गण-मनराष्ट्रगान
कोकिल कण्ठीसुरीला गला