अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26

कक्षा - 3                     समय - 2½ घण्टे
विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा)                 पूर्णांक - 60


नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)

निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1. श्रवण कुमार कहाँ के रहने वाले थे?
(A) मथुरा
(B) अयोध्या
(C) उज्जैन
(D) चित्रकूट
उत्तर : (D) चित्रकूट

प्रश्न - 2. घरों से गिलहरी क्या-क्या ला रही है?
(A) पत्ता
(B) पेड़
(C) तना
(D) चिथड़े-गुदड़े
उत्तर : (D) चिथड़े-गुदड़े

प्रश्न - 3. लौह पुरुष किस प्रसिद्ध व्यक्ति को कहा जाता है?
(A) महात्मा गांधी को
(B) सरदार वल्लभ भाई पटेल को
(C) जवाहरलाल नेहरू को
(D) लाल बहादुर शास्त्री को
उत्तर : (B) सरदार वल्लभ भाई पटेल को

प्रश्न - 4. सही वर्तनी चुनिए-
(A) नर्मदा
(B) नमर्दा
(C) नरमदा
(D) र्नपदा
उत्तर : (A) नर्मदा

प्रश्न - 5. 'केला' का संस्कृत शब्द है-
(A) आम्रम
(B) कदलीफलम्
(C) कलिंदम
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) कदलीफलम्


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश― नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 6. निबोरी की गुठली से तेल निकलता है।
प्रश्न - 7. नीम की पत्ती जलाने से मच्छर भाग जाते हैं।
प्रश्न - 8. गिलहरी अपना घर पेड़ पर बना रही हैं।
प्रश्न - 9. नीचे दिए गए प्रश्न में उचित सर्वनाम छांट कर भरिए । मैं पत्र लिख रहा हूँ।
प्रश्न - 10. "नारियल का जल मीठा है" वाक्य में मीठा विशेषता है ।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11. कोई दो औषधीय पौधों के नाम लिखिए।
उत्तर :– (क) नीम (ख) तुलसी।

प्रश्न - 12. तीर्थ-यात्रा करने की इच्छा किसने व्यक्त की थी?
उत्तर :– श्रवण कुमार के माता-पिता ने तीर्थ-यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की थी।

प्रश्न - 13. आँगन में कौन-आ गई थी?
उत्तर :– आँगन में गिलहरी आ गई थी।

प्रश्न - 14. सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर :– संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे: मैं, तुम, वह, आदि।

प्रश्न - 15. किम् राष्ट्रीय पुष्पम् अस्ति ?
(राष्ट्रीय फूल क्या है?)
उत्तर :– कमलम राष्ट्रीय पुष्पम् अस्ति ।
(कमल राष्ट्रीय फूल है।)

प्रश्न - 16. निम्नलिखित के संस्कृत में नाम लिखिए -
(क) हाथी (ख) कौआ
उत्तर :– (क) हाथी - गजः (ख) कौआ - काकः


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 17. हमें किनकी सहायता करनी चाहिए?
उत्तर :– हमें उन लोगों की सहायता करनी चाहिए जो कमजोर, असहाय, बीमार, वृद्ध, या गरीब हैं। दूसरों की मदद करना एक अच्छा कार्य है।

प्रश्न - 18. नीम को बीमारी भगाने वाला पेड़ क्यों कहते हैं ?
उत्तर :– नीम को बीमारी भगाने वाला पेड़ कहते हैं क्योंकि इसकी पत्तियाँ, निबोरी और छाल आदि में औषधीय गुण होते हैं। यह खून साफ करने, त्वचा रोगों को दूर करने और मच्छर भगाने में भी उपयोगी है, जिससे यह बीमारियों से बचाता है।

प्रश्न - 19. मुँह पटक की क्या विशेषता थी ?
उत्तर :– 'मुँह पटक' की विशेषता यह थी कि वह एक बातूनी व्यक्ति था। वह बड़ी -बड़ी डींगे हांकते में माहिर था। अपनी बातों से ही वह दूसरों को हरा देता था।

प्रश्न - 20. वल्लभ को विद्यालय पहुँचने में देर क्यों हुई ?
उत्तर :– वल्लभ को विद्यालय पहुँचने में देर हुई क्योंकि रास्ते में एक बड़ा पत्थर था जिससे उसे ठोकर लग गई। दूसरों को ठोकर न लगे इस उद्देश्य से वह पत्थर को मार्ग से हटाने में लग गया जिसके कारण अर्थात एक अच्छे काम के कारण उसे थोड़ी देरी हो गई।

प्रश्न - 21. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
पेड़-पौधों का हमारे प्राकृतिक संसाधनों में महत्वपूर्ण स्थान है। ये हमें श्वास लेने के लिए आक्सीजन एवं
भोजन के लिए फल और सब्जियाँ प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को सुन्दर और हरा भरा बनाए
रखते हैं। इनके बिना हमारा जीवन असंभव हो जाएगा। हमें इन्हें बचाने और बढ़ाने की जिम्मेदारी लेते हुए पेड़ों
को कटने से बचाना एवं पेड़ लगाना चाहिए।
1- पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन कैसा रहेगा?
2- हमें पेड़ों से क्या-क्या प्राप्त होता है?
3- हमें श्वास लेने के लिए किसकी आवश्यतकता होती है?
उत्तर :– 1- पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव हो जाएगा।
2- हमें पेड़ों से ऑक्सीजन, फल और सब्ज़ियाँ प्राप्त होती हैं।
3- हमें श्वास लेने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न - 22. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए -
(क) सूर्य (ख) चाँद (ग) रात
उत्तर :– (क) सूर्य - सूरज, रवि, दिनकर
(ख) चाँद - चन्द्रमा, शशि, इंदु
(ग) रात - रात्रि, निशा, रजनी


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 23. विद्यालय के प्रति आपके क्या कर्तव्य है लिखिए ?
उत्तर :– विद्यालय के प्रति हमारे कर्तव्य निम्नलिखित हैं:
1. पढ़ाई में ध्यान देना: हमें मन लगाकर पढ़ना चाहिए और शिक्षक की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए।
2. अनुशासन बनाए रखना: हमें स्कूल के नियमों का पालन करना चाहिए और कक्षा में शांति बनाए रखनी चाहिए।
3. सफाई रखना: हमें अपनी कक्षा, शौचालय और पूरे विद्यालय को स्वच्छ रखना चाहिए।
4. संपत्ति की रक्षा: हमें बेंच, मेज और अन्य स्कूल की चीजों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए।
5. सबका सम्मान करना: हमें अपने शिक्षकों, बड़ों और सभी सहपाठियों का आदर करना चाहिए।

प्रश्न - 24. अपनी माँ के बारे में पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर :– मेरी माँ के बारे में पाँच वाक्य:
1. मेरी माँ बहुत दयालु हैं और वह हमें बहुत प्यार करती हैं।
2. वह रोज़ मेरे लिए स्वादिष्ट खाना बनाती हैं और मेरा ख़याल रखती हैं।
3. माँ मुझे स्कूल के कामों में मदद करती हैं और खेलने के लिए समय भी देती हैं।
4. वह मुझे अच्छी आदतें सिखाती हैं और हमेशा सच बोलने के लिए कहती हैं।
5. मेरी माँ मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता/करती हूँ।

प्रश्न - 25. निम्नलिखित पत्र को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए
।। श्री गणेशाय नमः ।।
हमारे घर आँगन की बगिया में ईश्वर की असीम कृपा से,
आपके सानिध्य से हमारी सुपुत्री सौ. का. स्वाति (सुपुत्री सौ. का. श्रुति एवं सुभाष)
चि. अजित (सुपुत्र - सौ. मनीषा एवं श्री सुरेश नागपुर) के शुभ विवाह की मधुर बेला पर
पधारकर वर - वधू को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर हमें अनुग्रहित करें ।
शुक्रवार, दिनांक 2 फरवरी 2011
समय-प्रातः 8:49 पर
स्थान-नागपुर महाराष्ट्र।
1) वर का नाम क्या है?
2) वधू का नाम क्या है?
3) विवाह की तिथि और समय क्या है?
4) यह पत्र किस अवसर के लिए है?
5) विवाह समारोह किस स्थान पर है?
उत्तर :–
1) वर का नाम है: चि. अजित
2) वधू का नाम है: सौ. का. स्वाति
3) विवाह की तिथि और समय है: शुक्रवार, दिनांक 2 फरवरी 2011, प्रातः 8:49 पर
4) यह पत्र शुभ विवाह के अवसर के लिए है।
5) विवाह समारोह का स्थान है: नागपुर महाराष्ट्र

प्रश्न - 26. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 5 वाक्य लिखिए -
1. विद्यालय 2. वृक्ष 3. पालतू पशु
उत्तर :– वृक्ष (पेड़) पर पाँच वाक्य:
1. वृक्ष हमें शुद्ध हवा (ऑक्सीजन) देते हैं, जो हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है।
2. वृक्ष हमें खाने के लिए फल और सब्ज़ियाँ देते हैं।
3. वृक्षों की छाया में हमें गर्मी से राहत मिलती है।
4. वृक्षों की लकड़ी से घर का फर्नीचर और अन्य ज़रूरी चीज़ें बनती हैं।
5. हमें वृक्षों को काटना नहीं चाहिए बल्कि ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने चाहिए।