अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26

कक्षा - 5 वीं             समय - 10:00 से 12:30
विषय - भाषा भारती (हिन्दी)        पूर्णांक - 60


नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)

निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1. दशहरा उत्सव के लिए प्रसिद्ध कुल्लू शहर स्थित है-
(A) कर्नाटक में
(B) पंजाब में
(C) हिमाचल प्रदेश में
(D) आन्ध्रप्रदेश में
उत्तर : (C) हिमाचल प्रदेश में

प्रश्न - 2. रधिया की लड़कियों के क्या नाम हैं?
(A) रामा और श्यामा
(B) राधा कृष्णा
(C) राशि-गोपी
(D) रम्मो और कल्लो
उत्तर : (D) रम्मो और कल्लो

प्रश्न - 3. "विद्या धन उद्यम बिना" पंक्ति के आधार पर विद्या धन कैसे प्राप्त होता है?
(A) तप करने से
(B) प्रार्थना करने से
(C) आलस करने से
(D) मेहनत करने से
उत्तर : (D) मेहनत करने से

प्रश्न - 4. निम्नलिखित शब्दों में भाववाचक संज्ञा है-
(A) किसान
(B) किंसनता
(C) किसानी
(D) कृषक
उत्तर : (C) किसानी

प्रश्न - 5. दीपावली पर्व भवति-
(A) फाल्गुन मासे
(B) कार्तिक मासे
(C) चैत्र मासे
(D) माघ मासे
उत्तर : (B) कार्तिक मासे


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश― नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 6. ईश्वरचंद्र को योग्यता की प्रतियोगिता में सर्वप्रथम आने पर विद्यासागर की उपाधि दी गई।
प्रश्न - 7. ईदगाह जाने के लिए सबसे ज्यादा प्रसन्न हामिद था।
प्रश्न - 8. उदयसिंह की रक्षा पन्नाधाय ने की थी।
प्रश्न - 9. हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की पट्टियाँ हैं।
प्रश्न - 10. 'मही' का अर्थ धरती/पृथ्वी है।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11. दीपक से हमें क्या प्राप्त होता है ?
उत्तर :– दीपक से हमें प्रकाश और ज्ञान प्राप्त होता है।

प्रश्न - 12. दिए गए शब्दों का प्रयोग कर संस्कृत में एक-एक वाक्य बनाइए- 1. अत्र 2. सर्वत्र
उत्तर :– 1. अत्र: अत्र जलम् अस्ति।
2. सर्वत्र: ईश्वरः सर्वत्र अस्ति।

प्रश्न - 13. हमारे राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा क्यों कहते हैं ?
उत्तर :– हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) की पट्टियाँ होने के कारण इसे तिरंगा कहते हैं।

प्रश्न - 14. कमल लोचन का क्या अर्थ है ?
उत्तर :– कमल लोचन का अर्थ है कमल के समान आँखों (नेत्रों) वाला।

प्रश्न - 15. 'गढ़ आला सिंह गेला' का क्या आशय है?
उत्तर :– इसका आशय है कि किला तो हाथ आ गया, पर उसका वीर रक्षक चला गया।

प्रश्न - 16. 'रश्मि आम खाती है', वाक्य में क्रिया का कौन-सा प्रकार है ?
उत्तर :– यह वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण है।


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 17. दशहरे के पर्व को कैसे मनाया जाता है?
उत्तर :– दशहरे के पर्व को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न - 18. तवे से रोटियाँ उतारते समय किस वस्तु का प्रयोग किया जाता है और क्यों ?
उत्तर :– तवे से रोटियाँ उतारते समय चिमटा (सणसी) का प्रयोग किया जाता है ताकि हाथ न जले।

प्रश्न - 19. बनवीर तलवार लेकर महल में क्यों गया ?
उत्तर :– बनवीर उदयसिंह की हत्या करने गया था।

प्रश्न - 20. दिए गए संज्ञा शब्दों को विशेषण शब्दों में बदलें : 1. भलाई 2. गुण 3. दया
उत्तर :– 1. भलाई - भला
2. गुण - गुणी / गुणवान
3. दया - दयालु

प्रश्न - 21. प्रश्न-21 नीचे दिए गए अपठित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए-
समय का सबसे कहना है, जीवन चलते रहना है।
इसको मत बर्बाद करो, सदा काम की बात करो।
फूल सदा मुस्काते हैं, हमको यह समझाते हैं।
जीवन हँसते रहना है, सुख-दुख को भी सहना है।
कर्म ही जिसकी प्रीत है, सत्य से जिसको प्रीत है।
अंत में उसकी जीत है, समय भी उसका मीत है।

अपठित पद्यांश के प्रश्नों के उत्तर-
(1) जीवन में हमेशा खुश रहने की बात कौन सिखलाता है?
उत्तर- फूल।
(2) समय किसका मित्र है?
उत्तर- जिसका कर्म और सत्य में प्रेम हो।
(3) वक्त का समानार्थी शब्द पद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए ?
उत्तर- समानार्थी शब्द - समय

प्रश्न - 22. निम्नलिखित शब्दों के अनेकार्थी शब्द लिखिए - 1. पन्ना 2. उत्तर 3. काल
उत्तर :– 1. पन्ना - रत्न, पुस्तक का पृष्ठ, व्यक्ति का नाम
2. उत्तर - जवाब, दिशा
3. काल - समय, मृत्यु


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 23. स्वामी भक्ति से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :– स्वामी भक्ति का अभिप्राय अपने स्वामी, गुरु, राष्ट्र या संस्था के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और विश्वास रखना है। स्वामी भक्ति में व्यक्ति अपने स्वामी के हित को सर्वोपरि मानते हुए कठिन परिस्थितियों में भी उसका साथ नहीं छोड़ता। स्वामी की रक्षा, सम्मान और सेवा करना इसका मुख्य आधार है। पन्नाधाय द्वारा उदयसिंह की रक्षा हेतु अपने पुत्र का बलिदान देना स्वामी भक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण माना जाता है। इससे त्याग, वफादारी और कर्तव्यपालन की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न - 24. शिवाजी के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर :– छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के एक महान, वीर और दूरदर्शी शासक थे। उन्होंने अपने पराक्रम, रणनीति और नेतृत्व के बल पर स्वराज्य की स्थापना की। वे न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष और प्रजावत्सल राजा थे। शिवाजी ने कमज़ोर एवं गरीब लोगों की रक्षा को अपना कर्तव्य माना और सेना को गुरिल्ला युद्धकला में दक्ष बनाया। उन्होंने मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन चरित्र हमें साहस, राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।

प्रश्न - 25. छुट्टी हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर :–
सेवा में,
प्रधानाध्यापक महोदय,
[विद्यालय का नाम], [शहर]

विषय: तीन दिन का अवकाश प्रदान करने हेतु निवेदन।

महोदय,
मेरे भाई/बहन का विवाह होने के कारण मैं नियत तिथि पर विद्यालय नहीं आ सकूँगा। कृपया मुझे तीन दिन का अवकाश प्रदान करें।

धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम: _______
कक्षा: 5वीं

प्रश्न - 26. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर पाँच वाक्य लिखिए - विद्यालय / वृक्ष / पालतू पशु
उत्तर :–

प्रश्न - 26. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 10 पंक्तियाँ लिखिए - विद्यालय / वृक्ष / पालतू पशु

1. विद्यालय (10 पंक्तियाँ)

1. विद्यालय वह स्थान है जहाँ बच्चों को ज्ञान और शिक्षा मिलती है।
2. यहाँ शिक्षक हमें विभिन्न विषयों की जानकारी देते हैं।
3. विद्यालय में अनुशासन और व्यवहार सीखने को मिलता है।
4. खेलकूद और अन्य गतिविधियाँ हमारे शारीरिक विकास में सहायक होती हैं।
5. मित्रता और सहयोग की भावना विद्यालय में ही विकसित होती है।
6. विद्यालय हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
7. यहाँ हम जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार सीखते हैं।
8. विद्यालय हमारी प्रतिभा को पहचानने में मदद करता है।
9. स्वच्छ और सुरक्षित विद्यालय बच्चों के लिए प्रेरणादायक होता है।
10. विद्यालय वास्तव में हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

2. वृक्ष (10 पंक्तियाँ)

1. वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
2. वे हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
3. वृक्ष वर्षा लाने में मदद करते हैं।
4. वे मिट्टी को कटाव से बचाते हैं।
5. वृक्ष वातावरण को ठंडा और शुद्ध बनाए रखते हैं।
6. हमें फल, फूल, लकड़ी और औषधियाँ वृक्षों से मिलती हैं।
7. बढ़ते प्रदूषण को रोकने में वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
8. वृक्ष पक्षियों और पशुओं का घर होते हैं।
9. अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है।
10. हमें हमेशा वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए।

3. पालतू पशु (10 पंक्तियाँ)

1. पालतू पशु मनुष्य के सच्चे और विश्वसनीय साथी होते हैं।
2. कुत्ता, बिल्ली, गाय, बकरी आदि सामान्य पालतू पशु हैं।
3. ये हमें सुरक्षा, दूध और कई उपयोगी चीजें प्रदान करते हैं।
4. पालतू पशु घर-परिवार के सदस्य जैसे लगते हैं।
5. बच्चों में दया और जिम्मेदारी की भावना पालतू पशुओं से विकसित होती है।
6. पालतू पशु हमारे तनाव को कम करते हैं।
7. वे हमारे प्रति प्रेम और निष्ठा दिखाते हैं।
8. पालतू पशुओं की उचित देखभाल हमारी जिम्मेदारी है।
9. स्वच्छ भोजन और पानी उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
10. पालतू पशु वास्तव में मनुष्य के सच्चे मित्र होते हैं।