अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26

कक्षा - 4            समय - $2\frac{1}{2}$ घण्टे
विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा)          पूर्णांक - 60


नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)

निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1. भूमि का पर्यायवाची है
(A) रवि
(B) धरती
(C) कुसुम
(D) सरिता
उत्तर : (B) धरती

प्रश्न - 2. जीवन में सबसे अनमोल है-
(A) समय
(B) कपड़े
(C) पैसा
(D) मकान
उत्तर : (A) समय

प्रश्न - 3. "द्वार-द्वार चमकी दीवाली" कविता में फूलों की डाली जैसा क्या है?
(A) दीप मालाएँ
(B) फुलझड़ियाँ
(C) फटाके
(D) मिठाईयाँ
उत्तर : (A) दीप मालाएँ

प्रश्न - 4. 'घोड़ा' को संस्कृत में क्या कहते हैं ?
(A) वानरः
(B) अश्वः
(C) मूषकः
(D) गजः
उत्तर : (B) अश्वः

प्रश्न - 5. 'पराया' शब्द का विलोम है
(A) अपना
(B) दूसरों का
(C) दुख का
(D) अपनेपन का
उत्तर : (A) अपना


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश― नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 6. 'स्वाभिमान' शब्द में स्व उपसर्ग है।
उत्तर : स्व

प्रश्न - 7. राजेश और रानी आँगन की क्यारियों की साफ-सफाई कर रहे थे।
उत्तर : साफ-सफाई

प्रश्न - 8. "रोटी" शब्द का बहुवचन रोटियाँ है।
उत्तर : रोटियाँ

प्रश्न - 9. पर्वत हमें ऊँचाई पर चढ़ने की सीख देता है।
उत्तर : पर्वत

प्रश्न - 10. सनेह का तत्सम शब्द स्नेह है।
उत्तर : स्नेह


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11. "सीखो" कविता में हमें फूलों से क्या सीख मिलती है?
उत्तर :– "सीखो" कविता में हमें फूलों से हमेशा हँसते रहने की सीख मिलती है।

प्रश्न - 12. दिए गए वाक्य में उचित विराम चिन्ह का प्रयोग करो।
"क्या तुम मुझे पेन पेंसिल और कुछ पैसे दे सकते हो"
उत्तर :– "क्या तुम मुझे पेन, पेंसिल और कुछ पैसे दे सकते हो?"

प्रश्न - 13. जगदीशचंद्र बसु ने किसकी खोज की थी?
उत्तर :– जगदीशचंद्र बसु ने क्रिसकोग्राफ यंत्र की खोज की थी, जो पौधों की वृद्धि मापता है।

प्रश्न - 14. "सब दाँत मेरे हैं गिर चुके।" वाक्य को सही क्रम में लिखिए।
उत्तर :– "मेरे सब दाँत गिर चुके हैं।"

प्रश्न - 15. हिंदी में लिंग कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :– हिंदी में लिंग दो प्रकार के होते हैं: पुल्लिंग और स्त्रीलिंग।

प्रश्न - 16. निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन शब्द लिखिए-
(अ) मूषकः — मूषकाः
(ब) बालकः — बालकाः


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 17. हमें विद्यालय में प्रार्थना कब करनी चाहिए?
उत्तर :– हमें विद्यालय में प्रतिदिन, कक्षाएँ शुरू होने से पहले प्रार्थना करनी चाहिए। इसी तरह विद्यालय समय के पश्चात घर प्रस्थान करने से पहले भी प्रार्थना करना चाहिए।

प्रश्न - 18. नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवन-रेखा क्यों माना जाता है?
उत्तर :– क्योंकि यह पीने का पानी, सिंचाई और बिजली प्रदान करती है।

प्रश्न - 19. बेटे के पत्तों के बीच छिप जाने पर माँ को कैसा लगता है?
उत्तर :– माँ को लगता है कि बेटा सचमुच खो गया है और वह घबरा जाती है। और अपने बेटे को मुन्ने राजा वापस आ जाओ कह कर बुलाती है।

प्रश्न - 20. गुरुदेव को कोकिल कण्ठी क्यों कहते थे?
उत्तर :– क्योंकि उनका स्वर कोयल की तरह मधुर और सुरीला था इसलिए गुरुदेव को कोकिल कण्ठी क्यों कहते थे।

प्रश्न - 21. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर उत्तर लिखिए-
पुस्तकालय का अर्थ है पुस्तकें रखने का घर अर्थात जहाँ एक ही जगह पर एक साथ बहुत सी पुस्तकें रखी जाती हैं। हर स्कूल और कॉलेज में पुस्तकालय होता है। ऐसे सभी लोग जो कॉलेज या विद्यालय में नहीं जाते उनके लिए भी पुस्तकालय होता है जिसे पब्लिक लाइब्रेरी कहा जाता है। पुस्तकालय में न केवल पुस्तकें होती हैं, बल्कि अखबार, पत्र-पत्रिकाएँ। आदि भी होती हैं। लोग यहाँ बैठकर अपनी पसंद की पुस्तक, पत्र-पत्रिकाएँ, अखबार पढ़ सकते हैं और जो पुस्तकालय में बैठकर पढ़ नहीं पाते वे किताबें, पत्र-पत्रिकाएँ अपने घर ले जाकर पढ़ सकते हैं। परंतु उन्हें समय सीमा में उन पुस्तकों को वापिस भी करना होता है।
1. पब्लिक लाइब्रेरी में कौन पढ़ने जाते हैं?
2 पुस्तकालय में पढ़ने के लिए क्या-क्या उपलब्ध होता है? 3 जो पुस्तकालय में पढ़ नहीं पाते उनके लिए क्या सुविधा है? उत्तर :–
1. पब्लिक लाइब्रेरी में वे लोग पढ़ते हैं जो विद्यालय/कॉलेज नहीं जाते।
2. पुस्तकालय में पुस्तकें, अखबार और पत्र-पत्रिकाएँ मिलती हैं।
3. जो पुस्तकालय में नहीं पढ़ पाते, वे किताबें घर ले जाकर पढ़ सकते हैं।

प्रश्न - 22. 'वाला' प्रत्यय लगाकर तीन शब्द लिखिए-
दूधवाला, पढ़नेवाला, रिक्शावाला


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 23. रम्मू को गुलाब जामुन ढूँढने में क्या-क्या परेशानी आई?
उत्तर :– उसे नहीं पता था कि गुलाब जामुन पाठ में रखे किस क्रम के डिब्बे में रखे हैं, इसलिए वह हर डिब्बे में गुलाब जामुन ढूँढता रहा और परेशान हुआ।

प्रश्न - 24. भेड़ाघाट के दृश्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर :– भेड़ाघाट नर्मदा नदी और संगमरमर की ऊँची चमकीली चट्टानों का अत्यंत सुंदर स्थल है। धुआँधार जलप्रपात यहाँ का मुख्य आकर्षण है।

प्रश्न - 25. खाली स्थानों को भरकर आवेदन पूरा कीजिए—

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
शा. प्रा. वि. बम्होरीकला, जिला नर्मदापुरम

विषय– बुखार आने के कारण तीन दिन का अवकाश देने बाबत

महोदय जी,
सविनय प्रार्थना है कि मुझे कल रात से बुखार है। अतः कृपा कर दिनांक 22/09/25 से 24/09/25 तक तीन दिन का अवकाश प्रदान करें।

दिनांक: 22/09/25

आपका आज्ञाकारी शिष्य
मनोज
कक्षा– तीसरी

प्रश्न - 26. गाय अथवा किसी पालतू जानवर पर पाँच वाक्य लिखिए।

गाय पर पाँच वाक्य—
1. गाय एक पालतू एवं शांत स्वभाव वाला जानवर है।
2. यह पौष्टिक दूध देती है।
3. दूध से दही, घी, मक्खन बनते हैं।
4. भारत में गाय को माता कहा जाता है।
5. गाय का गोबर खाद और ईंधन के काम आता है।