अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26

कक्षा - 6 वीं       समय - 2½ घण्टे
विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा)       पूर्णांक - 60


नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)

निर्देश― सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1. सीधे खड़े होकर की जाने वाली यौगिक क्रिया किस अंग के लिए है?
(A) हाथ की उंगलियों के लिए
(B) कंधों के लिए
(C) कमर के लिए
(D) गरदन के लिए
उत्तर : (C) कमर के लिए

प्रश्न - 2. एक ही शब्द के दो बार आने पर किस चिन्ह का प्रयोग होता है?
(A) योजक चिन्ह
(B) अल्पविराम
(C) पूर्ण विराम
(D) प्रश्नवाचक चिन्ह
उत्तर : (A) योजक चिन्ह

प्रश्न - 3. सम्राट अकबर तानसेन से कौन-सा राग सुनना चाहते थे?
(A) दीपक राग
(B) ठुमरी राग
(C) राग भैरवी
(D) मियां मल्हार
उत्तर : (D) मियां मल्हार

प्रश्न - 4. हमारा शरीर तत्वों से मिलकर बना है-
(A) आठ
(B) पाँच
(C) चार
(D) तीन
उत्तर : (B) पाँच

प्रश्न - 5. पुष्प, सुमन और कुसुम शब्द क्या है?
(A) समानार्थी
(B) भिन्नार्थी
(C) विरुद्धार्थी
(D) अनेकार्थी
उत्तर : (A) समानार्थी


रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)

निर्देश― नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 6. 'जनजाति' को वनवासी भी कहा जाता है।
प्रश्न - 7. संज्ञा शब्दों के स्थान में प्रयोग होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
प्रश्न - 8. तपस्वी को मृत्यु छू नहीं पाता।
प्रश्न - 9. सूर्य केवल प्रकाश और ताप ही नहीं देता बल्कि स्वास्थ्य और लंबी उम्र भी प्रदान करता है।
प्रश्न - 10. बूढ़ा का तत्सम शब्द वृद्ध है।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11. विनम्रता का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर :– विनम्रता हमारे जीवन में सफलता दिलाती है और सबका सहयोग प्राप्त होता है।

प्रश्न - 12. यम और नियम कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :– यम पाँच प्रकार के और नियम भी पाँच प्रकार के होते हैं।

प्रश्न - 13. व्याकरण के परिवार में विशेषण का क्या महत्त्व है?
उत्तर :– विशेषण संज्ञा/सर्वनाम की विशेषता बताता है।

प्रश्न - 14. "जो गाता है" वाक्य को एक शब्द में क्या कहेंगे?
उत्तर :– गायक।

प्रश्न - 15. "ईय" प्रत्यय लगाकर दो शब्द बनाइये।
उत्तर :– भारतीय, स्थानीय।

प्रश्न - 16. प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर :– जिसमें कोई प्रश्न पूछा जाए उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

निर्देश― उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 17. कक्षा में शिक्षक के आते और जाते समय उनका अभिवादन कैसे करना चाहिये?
उत्तर :– जब शिक्षक कक्षा में प्रवेश करें तो सभी विद्यार्थियों को विनम्रता से खड़े होकर नमस्ते, सुप्रभात या सुसंध्या कहना चाहिए। शिक्षक के जाते समय भी सम्मानपूर्वक धन्यवाद या नमस्ते कहना चाहिए। अभिवादन करते समय चेहरा शांत और व्यवहार सभ्य होना चाहिए।

प्रश्न - 18. यदि बाबा भारती घोड़ा नहीं दिखाते तो खड्ग सिंह क्या करता?
उत्तर :– खड्ग सिंह एक लालची और धूर्त डाकू था। यदि बाबा भारती उसे घोड़ा नहीं दिखाते, तो वह किसी न किसी तरीके से घोड़ा हासिल करने का प्रयास करता। संभवतः वह धोखे, बलपूर्वक या किसी दूसरी चाल का उपयोग करके घोड़ा चुराने की कोशिश करता।

प्रश्न - 19. मीराबाई की भक्ति किस भाव की है?
उत्तर :– मीराबाई की भक्ति माधुर्य भाव की है। वे भगवान कृष्ण को अपना प्रियतम और पति मानकर उनकी आराधना करती थीं। उनकी भक्ति में प्रेम, समर्पण और आत्मीयता का भाव है, जिससे उनका भक्ति मार्ग अत्यंत कोमल और भावपूर्ण बन जाता है।

प्रश्न - 20. संतुलित आहार किसे कहते हैं, यह क्यों आवश्यक है?
उत्तर :– संतुलित आहार वह भोजन है जिसमें शरीर को आवश्यक सभी पोषक तत्व जैसे—प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज और पानी उचित मात्रा में शामिल हों। संतुलित आहार हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। यह बीमारियों से बचाने, ऊर्जा बढ़ाने तथा शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है।

प्रश्न - 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
"हिंदू होते हुए भी शिवा के लिए सभी धर्म पूज्य हैं। इस्लाम के पवित्र स्थान, उसके पवित्र ग्रंथ सम्मान की वस्तुएँ हैं। शिवा, हिंदू और मुसलमान प्रजा में कोई भेद नहीं समझता। वह देश में हिंदू राज्य नहीं, सच्चे स्वराज की स्थापना चाहता है। आताताईयों से सत्ता छीनकर कर उदार नेताओं के हाथों में अधिकार देना चाहता है।
1. सभी धर्म किसे पूज्य हैं?
2. शिवा कैसे राज्य की स्थापना करना चाहता है?
3. उपयुक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
अपठित गद्यांश के प्रश्नों के उत्तर:
उत्तर 1. सभी धर्म शिवा को पूज्य हैं।
उत्तर 2. शिवा सच्चे स्वराज की स्थापना करना चाहता है।
उत्तर 3. शीर्षक – शिवा की धर्मनिरपेक्षता / सच्चा स्वराज।

प्रश्न - 22. योजक चिह्न वाले चार शब्द लिखिए।
उत्तर :– माता-पिता, सुख-दुःख, धीरे-धीरे, रात-दिन।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)

निर्देश― उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 23. दिए गए बिंदुओं पर दो-दो वाक्य लिखिए:

(1) संतुलित आहार:
i. संतुलित आहार में सभी पोषक तत्व सही मात्रा में होते हैं।
ii. यह शरीर को स्वस्थ रखता है और रोगों से बचाता है।

(2) व्यायाम:
i. व्यायाम से शरीर मजबूत और चुस्त रहता है।
ii. यह मानसिक तनाव कम करता है और मन खुश रखता है।

प्रश्न - 24. सच्चे मित्र की पहचान क्या है?
उत्तर :– सच्चा मित्र संकट में साथ देता है। सुख में साथ रहने वाला सच्चा मित्र नहीं कहलाता।

प्रश्न - 25. दो दिन के अवकाश हेतु आवेदन पत्र लिखिए (या पिताजी को पत्र)।

उत्तर :–
सेवा में,
प्रधानाध्यापक महोदय,
(विद्यालय का नाम)

विषय: दो दिन का अवकाश आवेदन

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे घर में एक अत्यावश्यक पारिवारिक कार्य होने के कारण दिनांक (तिथि) से (तिथि) तक दो दिन विद्यालय आना संभव नहीं है। इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि मुझे दो दिन का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
मैं आश्वासन देता/देती हूँ कि अवकाश के दौरान छूटी हुई पढ़ाई पूरी कर लूँगा/लूँगी।

आपका शिष्य,
(नाम)
कक्षा – 6वीं

प्रश्न - 26. स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लिखिए।

उत्तर :–स्वतंत्रता दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे हर वर्ष 15 अगस्त को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन 1947 में हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और भाषण आयोजित किए जाते हैं। यह दिन हमें देशभक्ति, एकता और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाता है।